Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में ₹1.7 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए दो पुलिसवाले, लोगों ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

short by Himanshu / on Thursday, 23 April, 2026
कर्नाटक के बागलकोट में लोकायुक्त ने दो पुलिस अफसरों को रंगे हाथों ₹1.7 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। इनमें एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल हैं। ये दोनों लगातार आम जनता को परेशान करते थे और काम के लिए रिश्वत मांगते थे। इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और इसे न्याय की जीत बताया है।