भरभरा कर दिल्ली में गिरी 4 मंज़िला इमारत, समय रहते खाली कराने से टला बड़ा हादसा
करावल नगर (दिल्ली) में बुधवार को एक 4 मंज़िला इमारत गिर गई जिसका वीडियो सामने आया है। इमारत में रहने वाले लोगों को पहले ही निकाल लिया गया था जिस कारण किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इमारत के पास एक नाले के निर्माण-मरम्मत का कार्य चल रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


