Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'दूसरी शादी नहीं कर सकते'...झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम शख्स को यह तर्क देकर खारिज की अपील

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 11 October 2025
झारखंड हाईकोर्ट ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले धनबाद के पैथॉलाजिस्ट मोहम्मद अकील की इसे वैध बताने वाली अपील खारिज कर दी है। बकौल कोर्ट, स्पेशल मैरिज ऐक्ट के तहत शादी की है तो यही कानून लागू होना, न किसी धर्म संबंधी कानून। अकील की दूसरी पत्नी को शादी के बाद पता चला कि वह शादीशुदा है।