Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 26 April, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच एलओसी पर पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार रात फिर से सीज़फायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने बताया कि कश्मीर में एलओसी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई और भारतीय सेना ने इसका हल्के हथियारों से माकूल जवाब दिया। इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
read more at ABP न्यूज़