क्या होते हैं वित्त विधेयक और इनको लेकर क्यों होता है विवाद?
टैक्स, वित्तीय दायित्व, समेकित निधि (टैक्स और खर्चों से प्राप्त राजस्व) या आकस्मिक निधि से जुड़े विधेयक को वित्त विधेयक कहते हैं। कई बार सरकार अन्य तरह के विधेयकों को भी वित्त विधेयक के रूप में पेश कर देती है क्योंकि इन्हें राज्यसभा से पारित करवाना अनिवार्य नहीं है। आधार से जुड़ा विधेयक भी ऐसे ही पास हुआ था।


