छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के घर पर मारी रेड
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने शुक्रवार को भिलाई स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, मामले में नए सबूत मिलने के बाद मनी लॉन्डरिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत तलाशी ली जा रही है। भिलाई आवास में चैतन्य अपने पिता के साथ रहते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


