Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

CSK ने 5 अहम सपोर्ट स्टाफ सदस्यों की विदाई का किया एलान

short by पंकज कसरादे / on Monday, 26 October, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के 5 सदस्यों से अलग होने का एलान किया है। इनमें बल्लेबाज़ी कोच माइकल हसी, गेंदबाज़ी कोच एरिक सिमंस, सहायक कोच राजीव कुमार, फिज़ियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग शामिल हैं। यह बदलाव ज़हीर खान की नए हेड कोच के रूप में नियुक्ति के बाद हुआ है।