LIC की वेबसाइट के हिंदी में बदलाव पर CM स्टालिन ने की आलोचना, LIC ने बताया तकनीकी समस्या
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कई राजनीतिक नेताओं ने लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) की वेबसाइट पर हिंदी में बदलाव की आलोचना की जिसके बाद एलआईसी ने कहा कि यह समस्या अब हल हो गई है। एलआईसी ने बताया, "हमारी वेबसाइट कुछ तकनीकी कारणों से भाषा बदल नहीं पा रही थी।" स्टालिन ने इस बदलाव को 'भाषाई अत्याचार' बताया था।
read more at हिन्दुस्तान


