Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम के डिब्रूगढ़ में HMPV से संक्रमित मिला 10 महीने का बच्चा

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 11 January, 2025
असम के डिब्रूगढ़ में 10 महीने का एक बच्चा एचएमपीवी से संक्रमित मिला है। बच्चे को सामान्य सर्दी की समस्या के कारण असम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच के दौरान उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के अधीक्षक ध्रुबज्योति भुयान ने बताया कि फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है।