Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं बीजेपी के घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए किए गए वादे?

short by Monika sharma / on Friday, 6 September, 2024
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के हर परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला को ₹18,000/वर्ष देने का वादा किया है। इसके अलावा कॉलेज छात्रों को ₹3,000/वर्ष यातायात भत्ता व जेकेपीएससी-यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को 2-साल के लिए ₹10,000 कोचिंग फीस दी जाएगी। 5 लाख रोज़गार पैदा करने का भी वादा किया गया है।