Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हरिभाऊ किशनराव बागड़े?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 28 July, 2024
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आजीविका चलाने के लिए उन्होंने कई वर्षों तक अखबार बेचा था व 1985 में पहली बार विधायक चुने गए बागड़े 2014-2019 तक महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष थे। 5 बार के विधायक बागड़े 13-वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे।