'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल को पैनिक अटैक आने के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 17' की प्रतिभागी व अभिनेत्री सोनिया बंसल को एक अवॉर्ड फंक्शन में शरीक होने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी टीम ने बताया कि उन्हें पैनिक अटैक आया था। उनकी टीम के मुताबिक, सोनिया को मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के कारण बीते 4-महीने से पैनिक अटैक आ रहे हैं।
read more at Times Now नवभारत


