मुंबई पुलिस ने 'छावा' की पाइरेसी के खिलाफ केस किया दर्ज, जांच के दायरे में 1,818 लिंक्स
मुंबई पुलिस ने कॉपीराइट कानूनों के उल्लंघन के मामले में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के 1,818 पाइरेटेड लिंक्स को लेकर मामला दर्ज किया है। यह शिकायत ऐंटी-पाइरेसी एजेंसी 'अगस्त एंटरटेनमेंट' के सीईओ रजत राहुल हक्सर द्वारा दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, उसने इन पाइरेटेड लिंक्स के आईपी ऐड्रेस को ट्रैक करना शुरू कर दिया है।
read more at Bollywood Hungama


