Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सर्दियों में क्यों कई लोग दुखी रहते हैं और ज़्यादा सोते हैं?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 8 November 2025
सर्दियों में कई लोग मौसम से जुड़े एक तरह के डिप्रेशन सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसएडी) के कारण दुखी रहते हैं। यह डिसऑर्डर अक्सर सर्दियों की शुरुआत से शुरू होकर वसंत ऋतु तक चलता है जिसमें थकान और चिंता जैसी दिक्कतें होती हैं। वहीं, छोटे दिनों और कम धूप के कारण अधिक मेलाटोनिन बनने से नींद जल्दी और बार-बार आती है।
read more at NIH