'जिगरा' बनी आलिया भट्ट की 10 साल में सबसे खराब ओपनर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' ने शुक्रवार को ₹4.55 करोड़ का कलेक्शन किया जो 2014 में रिलीज़ हुई 'हाईवे' के बाद आलिया की सबसे खराब ओपनर बन गई। बकौल 'सैकनिल्क', फिल्म 'हाईवे' ने करीब ₹3.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। आलिया की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ₹43 करोड़ की कमाई के साथ सबसे बड़ी ओपनर थी।
read more at Inshorts


