Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹40,000/किलो बिकने वाली गुच्छी खेत में उगा सकेंगे किसान! कश्मीर के वैज्ञानिकों को मिली सफलता

short by खुशी / on Friday, 10 April, 2026
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार नियंत्रित माहौल में बेहद महंगे व दुर्लभ मोरचेला उर्फ गुच्छी मशरूम उगाने में सफलता पाई है। ₹15,000-₹40,000/किलो तक बिकने वाली यह मशरूम आमतौर पर सिर्फ घने जंगलों में उगती है। यूनिवर्सिटी ने इसे 'गेम चेंजिंग' उपलब्धि बताया है व इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया है।