झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सोरेन ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर X पर शेयर करते हुए बताया कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं के कारण वह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं...जल्द स्वस्थ होकर सभी के बीच लौटूंगा।"
read more at इंडिया टीवी


