Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रक्षाबंधन से पहले आया रसगुल्ले रंगने का वीडियो, सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 August, 2026
रक्षाबंधन से पहले रसगुल्ले में रंग मिलाए जाने का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रसगुल्ले तैयार करने के बाद उनका आकर्षण बढ़ाने के लिए उन्हें गहरे रंगों में डुबोया जा रहा है। हेल्थलाइन के मुताबिक, खाद्य पदार्थों में फूड कलर मिलने से एलर्जी और बच्चों में हाइपर-ऐक्टिविटी की समस्या हो सकती है।