Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान ने फिर हमला किया तो उन जगहों पर हमला करेंगे जिन्हें हमने पहले बख्श दिया था: इज़रायल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 30 October, 2024
इज़रायली सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने मंगलवार को ईरान को उसके खिलाफ और हमले न करने की चेतावनी दी। हलेवी ने कहा, "अगर ईरान ने गलती की और इज़रायल पर और मिसाइल दागीं तो हम एक बार फिर ईरान पर हमला करेंगे।" उन्होंने कहा, "हम...उन जगहों पर हमला करेंगे जिन्हें हमने पिछली बार बख्श दिया था।"
read more at Reuters