Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

औंधे मुंह गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, $14 बिलियन घटकर हुआ $705 बिलियन

short / on Friday, 20 November 2026
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में $14.20-बिलियन घटकर $705.34-बिलियन पर पहुंच गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति $7.9-बिलियन घटकर $583.45-बिलियन हो गई जबकि स्वर्ण भंडार का मूल्य $6.18-मिलियन घटकर $98.61-बिलियन पर आ गया है। गौरतलब है, 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $785.71-बिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
read more at Theprint