Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा मिला खाली गैस सिलिंडर, 4 माह पहले भी हुई थी ऐसी घटना

short by मनीष झा / on Thursday, 2 January, 2025
कानपुर (यूपी) के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर 5-किलो का खाली गैस सिलिंडर मिला। कानपुर में 4 माह पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जब ट्रैक पर रखे गैस सिलिंडर से कालिंदी एक्सप्रेस टकरा गई थी। वहीं, सहारनपुर में भी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात लोहे के गेट का टुकड़ा मिला था।
read more at Moneycontrol.com