Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह अच्छाई व बुराई के बीच लड़ाई है, केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे: दिल्ली की सीएम आतिशी

short by खुशी / on Saturday, 8 February 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री व कालकाजी से 'आप' की प्रत्याशी आतिशी ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले शनिवार सुबह कहा, "यह कोई साधारण चुनाव नहीं है...यह अच्छाई और बुराई...काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।" उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े रहेंगे...('आप' संयोजक) अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत से चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।"
read more at X