महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले 260 से अधिक पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली सरकार ने 260 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसकर्मियों का तबादला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया है। गौरतलब है, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
read more at भाषा


