सुप्रीम कोर्ट में दिखाई गई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल', CJI भी रहे मौजूद
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को दिखाई गई। इस दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के 600 से अधिक अधिकारी अपने परिवार सहित शामिल हुए। इसके बाद न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ और विधु विनोद चोपड़ा के साथ-साथ फिल्म के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी और मेधा शंकर के बीच बातचीत हुई।
read more at भाषा


