इज़रायली सेना ने दमिश्क में घुसने की बात को नकारा, कहा- बफर ज़ोन में हैं सैनिक
इज़रायल की सेना ने उसके सैनिकों के सीरिया की राजधानी दमिश्क में घुसने की बात को खारिज कर दिया है। इज़रायली सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादाव शोशानी ने कहा कि इज़रायली टैंक के दमिश्क की ओर बढ़ने की खबरें फर्ज़ी हैं। उन्होंने कहा कि इज़रायल के सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए बफर ज़ोन में ही रुके हुए हैं।
read more at इंडिया टीवी


