Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोहित शर्मा ने मैदान में यशस्वी जायसवाल को लगाई फटकार, कहा- 'गली क्रिकेट खेल रहा है क्या?'

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 26 December, 2024
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सिली पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फटकार लगाई। दरअसल, स्टीव स्मिथ के शॉट खेलने के बाद जायसवाल उछल पड़े थे जिसपर रोहित ने कहा, "गली क्रिकेट खेल रहा है क्या? नीचे बैठे रह, (बल्लेबाज़) जब तक बॉल नहीं खेलता है तब तक उठोगे नहीं।"