Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MRF को पछाड़कर Elcid Investments बना सबसे महंगा शेयर, कुछ ही माह में ₹1 लाख बने ₹670 करोड़

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 29 October, 2024
स्मॉलकैप एलसिड इन्वेस्टमेंट्स ने मंगलवार को एमआरएफ को पछाड़कर भारत के सबसे महंगे शेयर का तमगा हासिल कर लिया। आज बीएसई पर एलसिड इन्वेस्टमेंट्स ₹2,36,250/शेयर के भाव पर बंद हुआ जबकि इसका 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर ₹3.21/शेयर है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, अगर कुछ महीनों पहले इसमें ₹1 लाख निवेश किए होते तो आज इसकी कीमत ₹670 करोड़ होती।
read more at Moneycontrol