बिहार में पिकअप वैन में कटहलों के नीचे छिपाया गया था 275 किलो गांजा, पुलिस ने पकड़ा
रोहतास (बिहार) में पुलिस ने पिकअप वैन से 275 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ₹50 लाख से अधिक बताई जा रही है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि तस्करों ने पिकअप वैन में कटहलों के नीचे गांजा छिपाया था। बकौल एसपी, मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनका आपराधिक इतिहास रहा है।
read more at News18 हिन्दी


