दिल्ली की बिगड़ती हवा को लेकर PMO सख्त, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का आदेश
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मंगलवार को पीएमओ की बैठक हुई। बकौल रिपोर्ट, बैठक के बाद पीएमओ ने निर्देश दिया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और उत्सर्जन मानकों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। गौरतलब है, दिल्ली-एनसीआर में आज भी 37% गाड़ियां पुराने BS-I से BS-III मानकों वाली हैं जो प्रदूषण का बड़ा कारण हैं।
read more at NewsBytes हिंदी


