संसद के शौचालय का लॉक खराब होने के बाद रात भर अंदर फंसे रहे बेल्जियम के सांसद
बेल्जियम के फ्लेमिश संसद में शौचालय का लॉक खराब होने के चलते सांसद फ्रेडरिक एरेन्स को 13 घंटे तक अंदर फंसे रहना पड़ा। एरेन्स ने चिल्लाकर और दरवाज़ा खटखटाकर मदद मांगने की कोशिश की लेकिन किसी ने उनकी आवाज़ नहीं सुनी। अगले दिन बुधवार को सुबह उन्हें बाहर निकाला गया और हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया।
read more at X


