ईरान ने ट्रंप की हत्या की साज़िश में शामिल होने से किया इनकार
ईरान ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या की साज़िश में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या में ट्रंप की भूमिका को लेकर ईरान कानूनी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि 2020 में सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने 'बदला लेने' की बात कही थी।


