Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कानपुर में कच्चे मकान में रहने वाले शख्स को बिजली विभाग ने भेजा ₹24 लाख का बिल

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 2 July, 2024
कानपुर (यूपी) में कच्चे मकान में रहने वाले चंद्रशेखर नामक शख्स को बिजली विभाग ने 5 माह का ₹23.92 लाख का बिल भेजा है। चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, "या तो मैं अपना घर बेचूं या परिवार संग ज़हर खाकर मर जाऊं, मैंने ₹23 लाख कभी देखे नहीं तो जमा कहां से करेंगे।"