फिरोज़ नाडियाडवाला ने 'हेरा फेरी' के कॉपीराइट मामले में दर्ज कराया केस, ठगी का लगाया आरोप
प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने फिल्म 'हेरा फेरी' (2000) के कॉपीराइट और रीमेक राइट्स मामले में फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। बकौल नाडियाडवाला, यह फिल्म 1989 की मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' पर आधारित है जिसके कॉपीराइट्स उन्होंने ₹4.5 लाख में खरीदे थे। उन्होंने बताया इसके बावजूद ओरिजिनल फिल्म के मेकर्स ने 2022 में फिल्म के राइट्स दोबारा बेच दिए।
read more at Times Now नवभारत


