Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चौकीदार की चौकीदारी कौन करेगा?: सेबी चीफ पर हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर कांग्रेस

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 11 August, 2024
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने हिंडनबर्ग रिसर्च के 'अदाणी स्कैंडल में इस्तेमाल ऑफशोर फंड में सेबी चेयरपर्सन की हिस्सेदारी थी' दावे पर कहा है, "चौकीदार की चौकीदारी कौन करेगा?" उन्होंने कहा, "काफी समय से अदाणी मेगास्कैम की जांच में सेबी की दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही थी। अदाणी स्कैम की विस्तृत जांच के लिए जेपीसी का गठन होना चाहिए।"