Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश के शतरंज ग्रैंडमास्टर की मैच के दौरान हुई मौत

short by आकांक्षा / on Saturday, 6 July, 2024
बांग्लादेश के शतरंज ग्रैंडमास्टर जियाउर रहमान (50) का शुक्रवार को ढाका में राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के दौरान मैच खेलते समय निधन हो गया। शतरंज संघ के महासचिव शहाब उद्दीन शमीम ने बताया कि जियाउर अपने 12वें राउंड के मैच में साथी ग्रैंडमास्टर इनामुल हुसैन के खिलाफ खेल रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, दिल का दौरा पड़ने से जियाउर का निधन हुआ।