Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

औरंगज़ेब विवाद के बाद अबू आज़मी ने संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया पोस्ट

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 11 March, 2025
महाराष्ट्र में औरंगज़ेब विवाद के बाद सपा विधायक अबू आज़मी ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने X पर लिखा, "स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी योद्धा, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।" गौरतलब है कि आज़मी ने कहा था कि औरंगज़ेब इंसाफ पसंद बादशाह था।