विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 40 सेंटीमीटर से कांस्य पदक चूके जैवलीन थ्रोअर सचिन यादव
विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव 40 सेंटीमीटर से कांस्य पदक चूक गए। उन्होंने पहले राउंड में सर्वश्रेष्ठ 86.27 मीटर का थ्रो किया था जो उनके करियर का भी सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। वहीं, सचिन का दूसरा थ्रो फाउल था जबकि तीसरा 85.71 मीटर, चौथा 84.90 मीटर, पांचवा 85.96 मीटर और छठा थ्रो 80.95 मीटर का रहा था।
read more at ABP न्यूज़


