Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन-कौनसे खाद्य व पेय पदार्थ दांतों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 6 November, 2024
गुरु नानक देव डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर वरिंदर गोयल ने बताया है कि चॉकलेट और डिब्बा बंद जूस जैसे चीनी वाले व चिपचिपे खाद्य पदार्थ दांतों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि खट्टे/ऐसिडिक पेय, कार्बोनेटेड पेय, किशमिश, आलूबुखारा, अंजीर और पोटैटो चिप्स जैसे खाद्य पदार्थ भी दांत के लिए नुकसानदेह होते हैं।
read more at Financial Express