Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में नैनीताल और हिमाचल प्रदेश में सोलन के जंगलों में लगी भीषण आग

short by सलीम / on Wednesday, 27 May 2026
भीषण गर्मी के कारण मंगलवार रात नैनीताल (उत्तराखंड) और सोलन (हिमाचल प्रदेश) के जंगलों में भीषण आग लग गई। नैनीताल के कृष्णापुर के जंगल की आग ने तेज़ हवाओं की वजह से विकराल रूप ले लिया और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ गई। वन विभाग और दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।