Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैन्यूलाइफ के साथ मिलकर जॉइंट वेंचर शुरु करेगी महिंद्रा, ग्रामीणों को मिलेगी बीमा सुविधा

short by Vipranshu / on Thursday, 13 November, 2025
महिंद्रा-ऐंड-महिंद्रा (एमऐंडएम) ने मैन्यूलाइफ के साथ मिलकर भारत में एक नया जीवन बीमा जॉइंट वेंचर शुरू करने की घोषणा की है जो दोनों कंपनियों के बीच पहले से चल रहे सहयोग को और मज़बूत करेगा। नए वेंचर में दोनों कंपनियों को 50%-50% हिस्सेदारी होगी। इस वेंचर में दोनों कंपनियां समान रूप से कुल ₹7,200 करोड़ का निवेश करेंगी।