Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैक हुआ जर्मनी के राष्ट्रपति का X अकाउंट, बिहार सरकार की लगा दी गई प्रोफाइल फोटो

short by तान्या झा / on Monday, 17 February, 2025
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वॉल्टर स्टीनमीयर के आधिकारिक X अकाउंट को कथित तौर पर हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की फोटो से बदल दिया। वहीं, अकाउंट का नाम बदलकर एडोल्फ हिटलर कर दिया गया था जबकि बायो में 'मेक जर्मनी ग्रेट अगेन' लिखा गया था।