Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कहां थे डॉनल्ड ट्रंप जब अमेरिका पर हुआ था 9/11 का आतंकी हमला?

short by शुभम श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 September, 2026
11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों के वक्त मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क स्थित अपने अपार्टमेंट में थे। उन्होंने बताया था कि वह टीवी पर खबर देख रहे थे और उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर दूसरा विमान टकराते देखा। बकौल ट्रंप, हमले के बाद वह अपने कर्मचारियों संग ग्राउंड ज़ीरो पहुंचे और मदद की कोशिश की।
read more at Hindustan Times