ज़हीर खान ने बताया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है कौनसी 4 टीमें?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान ने भविष्यवाणी की है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंच सकती है। ज़हीर ने कहा, "पाकिस्तान उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है इसलिए उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना नहीं है।" गौरतलब है कि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन शुरू होगा।
read more at CricTracker हिंदी


