हेमंत खंडेलवाल होंगे मध्य प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष
बैतूल से बीजेपी विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने मंगलवार को बीजेपी ऑफिस में अपना नॉमिनेशन फाइल किया और मुख्यमंत्री मोहन यादव उनके प्रस्तावक बने। अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र जमा होने से हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। हेमंत खंडेलवाल वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की जगह लेंगे।
read more at इंडिया टीवी


