Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

द महाभैरव को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का लाइसेंस हुआ रद्द

short by रौनक राज / on Thursday, 25 July, 2024
आरबीआई ने 'द महाभैरव को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक' तेज़पुर का लाइसेंस रद्द कर दिया है जिससे बैंक 24 जुलाई 2024 को कारोबार की समाप्ति से बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकता है। आरबीआई ने बताया कि बैंक द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 99.8% जमाकर्ता निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से अपनी पूरी जमा राशि प्राप्त करने के हकदार हैं।