Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बीच हुआ भूस्खलन, मलबे में दबने से 4 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Friday, 23 August, 2024
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार देर रात भारी बारिश के चलते फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा में भूस्खलन हो गया। रुद्रप्रयाग के ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मलबे में 4 लोग दब गए थे जिनके शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। बकौल अधिकारी, चारों लोग मूल रूप से नेपाल के नागरिक हैं।