7 तीव्रता के भूकंप से हिली रूस की धरती, फटा ज्वालामुखी
रूसी न्यूज़ एजेंसी 'तास' के मुताबिक, रूस के कमचत्का क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शिवलक ज्वालामुखी फट गया है। भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान फर्नीचर गिर गए और बर्तन टूट गए। ज्वालामुखी की राख सी लेवल से 8 किलोमीटर ऊपर तक उठी है।
read more at News24 हिंदी


