कोचिन शिपयार्ड में OFS के ज़रिए 5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
भारत सरकार ने कोचिन शिपयार्ड में ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के ज़रिए 5% तक हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। इसके लिए ₹1540/शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। कंपनी का ओएफएस गैर रिटेल निवेशकों के लिए 16 अक्टूबर को और रिटेल निवेशकों के लिए 17 अक्टूबर को खुलेगा। सरकार के पास 30 सितंबर तक कंपनी में 72.86% हिस्सेदारी थी।
read more at Moneycontrol हिंदी


