यूपी में ₹1 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया गया ढेर, दर्ज थे 36 मुकदमे
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में ₹1 लाख के नईम कुरैशी नामक इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसपर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कुल 36 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान 30 मिनट तक करीब 20 राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। वहीं, मौके पर मौजूद कुरैशी का एक साथी फरार हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


