Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारे पूर्वजों ने अंग्रेज़ों के खिलाफ किया था जिहाद: फडणवीस के बयान पर ओवैसी

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 11 November, 2024
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'वोट जिहाद' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वजों ने अंग्रेज़ों के खिलाफ जिहाद किया था और फडणवीस अब हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं।" ओवैसी ने दावा किया कि 'धर्मयुद्ध-जिहाद' की टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।